केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार कनेक्टिविटी के संबंध में जानकारी साझा की

0
56
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार कनेक्टिविटी के संबंध में जानकारी साझा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्राम पंचायतों में दूरसंचार कनेक्टिविटी के संबंध में महत्वपूर्ण उपलब्धियां और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-नेट भारत के डिजिटल परिवर्तन की रीढ़ बन चुका है। सदन में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को विश्व स्तरीय, तेज और विश्वसनीय ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शासन, व्यापार और रोजगार में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत-नेट अब केवल एक कनेक्टिविटी परियोजना नहीं है, बल्कि एक राष्ट्रीय डिजिटल अवसंरचना है जो ग्रामीण और शहरी भारत दोनों को सशक्त बनाएगी। मंत्री ने कहा कि भारत-नेट योजना के तहत देशव्यापी ब्रॉडबैंड हाईवे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एक करोड़ 50 लाख फाइबर टू द होम कनेक्शन के लक्ष्य के साथ फाइबर कनेक्टिविटी हर घर तक पहुंचेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here