कैबिनेट कमिटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स की हर सप्ताह होने वाली बैठक में इस बार केंद्र सरकार ने उज्जवला 2.0 स्कीम लॉन्च कर दी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस स्कीम के तहत 75 लाख LPG के मुफ्त कनेक्शन और दिए जाएंगे। अगले 3 वर्षों में ये LPG कनेक्शन उज्जवला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलेंगे। स्कीम के तहत 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर हुई है। आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहली कैबिनेट बैठक में 33 करोड़ ग्राहकों के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये तक घटा दिए थे। वहीं, उज्जवला स्कीम के तहत ग्राहकों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा सरकार ने 75 लाख महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर और चूल्हा मुफ्त देने का एलान किया है। इन सभी लोगों को स्कीम में जोड़ा जाएगा।
मीडिया की माने तो, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये भी जानकारी दी कि बायोफ्यूल्स का गठन बड़ी सफलता है और ट्रैफिक चालान के लिए वर्चुअल की व्यवस्था की गई है। ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट के फेज-3 को आज मंजूरी मिली है। इसे लगभग 7,210 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।
Image source:@ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



