केबिन से धुआं निकलने पर स्पाइस जेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

0
223

दिल्ली से जबलपुर जा रहा स्पाइस जेट का विमान शनिवार सुबह उड़ान के थोड़ी देर बाद ही वापस दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता की तरफ से जानकारी दी गई है कि फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद जब विमान 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो पायलट के केबिन में धुआं देखा गया। इसके पश्चात् विमान को तुरंत वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। विमान के अंदर बैठे यात्रियों को धुएं से काफी परेशानी भी हुई। विमान की इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को फिलहाल एयरपोर्ट पर ही रखा गया। बताया जा रहा है कि दूसरे विमान से यात्रियों को जबलपुर भेजा गया।

जबलपुर जा रहा स्पाइस जेट का विमान वापस दिल्ली लौटा है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैबिन से धुआं निकलने के कारण विमान वापस लौटा और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here