मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने आज केरलम विधानसभा चुनावों के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन कंजीरापल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर नीमोम सीट से लड़ेंगे। एक अन्य पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को कजाकूटम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन मंजेश्वर सीट से और नव्या हरिदास कोझिकोड उत्तर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी आर श्रीलेखा वट्टियूरकावु निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। 126 सदस्यीय केरलम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को और मतगणना 4 मई को होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



