केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस का खतरा बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोझिकोड जिले के दो केंद्रों और उसके आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, ‘एनआईवी (NIV) पुणे की एक टीम मोबाइल लैब स्थापित करने के लिए आज शाम तक कोझिकोड पहुंचेगी। एनआईवी पुणे की एक अन्य टीम चमगादड़ों के सर्वे के लिए आएगी। सर्वे के लिए चेन्नई से महामारी विशेषज्ञ भी पहुंचने वाले हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से इस वायरस से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की एकमात्र प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस वायरस से बचाने और इलाज मुहैया कराने की है।’
Image source:ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



