केरल में मॉनसून के दौरान मशीनी नौकाओं से मछली पकड़ने पर प्रतिबंध

0
202

केरल में मॉनसून के दौरान मशीनी नौकाओं से मछली पकड़ने पर आज आधी रात से 52 दिन का प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 31 जुलाई तक लागू रहेगा। इस प्रतिबंध के दायरे से मछली पकड़ने की पारंपरिक नौकाओं को बाहर रखा गया है।

राज्य सरकार ने अन्य राज्यों की मछली पकड़ने की नौकाओं को आज आधी रात से पहले केरल के तट से चले जाने के निर्देश दिए हैं। मछली पकड़ने की नौकाओं पर निर्भर मछुआरों और अप्रत्यक्ष कामगारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के सभी तटीय जिलों में चौबीस घंटे कार्यरत मत्स्य पालन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। प्रतिबंध के दौरान मछली उतारने के केंद्र बंद रहेंगे। राज्य सरकार 1998 से फिशिंग हॉलीडे लागू करती रही है। इसका उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिकी पर मत्स्य गतिविधियों के असर में कमी लाना है।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here