मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में परमाणु खनिज निदेशालय द्वारा दुर्लभ एवं रणनीतिक खनिजों की खोज के लिए जी-4 स्तर के भूगर्भीय व रेडियोमेट्रिक सर्वेक्षण आरंभ हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा को बताया कि सर्वेक्षण दुर्लभ मृदा खनिजों व अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों की उपस्थिति का आकलन कर रहा है। कोडरमा सांसद व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इन खनिजों की पुष्टि से औद्योगिक निवेश बढ़ेगा, रोजगार सृजन होगा तथा देश की रणनीतिक आत्मनिर्भरता मजबूत होगी।
आप को बता दे, उन्होंने विश्वास जताया कि संसाधनों का उपयोग वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल प्रक्रिया से किया जाएगा जिससे क्षेत्रीय व राष्ट्रीय विकास को गति मिलेगी।
Image source: परमाणु खनिज निदेशालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



