मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में फिक्की द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज मैट्रिक्स सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य घरेलू और विदेशी स्रोतों से खनिज उपलब्धता सुनिश्चित करके भारत की महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सात वर्ष के लिए लगभग 34 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ अनुमोदित किया गया है। श्री दुबे ने कहा कि वर्तमान में देश महत्वपूर्ण खनिजों के लिए विभिन्न देशों पर निर्भर है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



