कोविड के कारण चीन के विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन 2020 के बाद निचले स्तर पर

0
189

कोविड के कारण चीन के विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन फरवरी, 2020 के बाद अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। चीन के आधिकारिक क्रय प्रबंधन सूचकांक-पीएमआई के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन 47 दशमलव चार दर्ज किया गया जो उत्पादन और मांग में गिरावट के चिंताजनक स्तर पर पहुंचने का संकेत है। चीन के सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, कोविड के फिर से बढ़ रहे मामलों के कारण नियंत्रण और अधिक सख्त किए गए हैं जिससे कारखानों के कामकाज और बाज़ार की मांग पर प्रभाव पड़ा है। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में छह सप्ताह से भी अधिक समय से लॉकडाउन लागू है और प्रतिदिन दस हज़ार से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। शंघाई के अलावा, विनिर्माण के प्रमुख केंद्र शेंजेन में भी आर्थिक गतिविधियां दोबारा शुरु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here