महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धोनी ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी भारत को तीन ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली ICC ट्रॉफी 2007 (टी20 वर्ल्ड कप 2007) में जीती थी। मौजूदा वक़्त में धोनी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर खेलते हुए दिखाई दिए देते हैं। धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के ज़रिए की थी। अब वे सिर्फ IPL में खेलते हैं। IPL 2023 में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को विजयी बनाया था। चेन्नई IPL में 5वीं बार चैंपियन बनी थी।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम में धोनी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन ICC ट्रॉफी अपने नाम की हैं। 2013 के बाद भारत कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें