मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में प्रारंभ हुए सात दिवसीय 52वें अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर है जहां पत्थरों में प्राण फूंकने वाले कंदरिया महादेव, चतुर्भुज, वामन, चित्रगुप्त, पार्वती मंदिर सहित देवालय मौजूद हैं। शौर्य और रत्नों की धरती में कलाओं का अनूठा संगम है तथा भगवान नटराज को समर्पित इस आयोजन से शास्त्रीय नृत्य परंपरा भगवान शिव से जुड़ती है।
आप को बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश सरकार संस्कृति विकास के लिए बजट में वृद्धि कर रही है। शुभारंभ पर संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी, सांसद वी.डी. शर्मा ने नटराज, बुंदेली इतिहास, बुंदेलखंड विरासत पर चार पुस्तकों का विमोचन किया। पहले दिन दिल्ली की मैत्रेयी पहाड़ी ने कथक ‘प्रतिष्ठा’, चेन्नई की अनुराधा वेंकटरमन ने भरतनाट्यम स्वप्न शिव दर्शन, भुवनेश्वर की शुभदा वरडाकर ने ओडिसी ‘अभेदम्’ प्रस्तुत किया। कल कथक, छऊ और कजाकिस्तान का भरतनाट्यम होगा।
Image source: खजुराहो नृत्य समारोह
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



