मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया के एक दूरस्थ गांव की ओर जा रही एक नाव सोमवार को खराब मौसम की चपेट में आकर डूब गई। 27 लोग लापता है। उनकी तलाश में बचाव दल जुट गए हैं। खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद रिजाल ने बताया कि नाजिला-05 नामक नाव रविवार को उत्तरी मलुकु प्रांत के तालियाबू द्वीप से केमा नामक तटीय गांव के लिए रवाना हुई थी।इसमें 27 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना सबसे पहले सोमवार सुबह नाव के मालिक रिफानी समातिया ने अधिकारियों को दी, जब नाजिला के कप्तान ने उनसे संपर्क करके बताया कि खराब मौसम के दौरान ऊंची लहरों से टकराने के बाद नाव का अगला हिस्सा टूट गया था। लगभग 30 मिनट बाद कप्तान ने सूचना दी कि नाव डूब गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



