खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान की कमान मिली, काउंसिल ने सुप्रीम लीडर बनाया

0
109
खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान की कमान मिली, काउंसिल ने सुप्रीम लीडर बनाया
Image Source : Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका-इजराइल हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त किया गया है। आईएसएनए न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर ईरानी नेता अलीरेजा अराफी को रविवार को ईरान की लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर बनाया गया है। अलीरेजा अराफी को लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर बनाने का मतलब है कि अराफी तब तक सुप्रीम लीडर की भूमिका निभाएंगे, जब तक असेंबली नए लीडर का चुनाव नहीं कर लेती। अमेरिका और इजरायल ने साथ मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान में कई जगह मिसाइलों से हमले किए गए। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीरेजा अराफी एक मौलवी और गार्डियन काउंसिल के मेंबर हैं। प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन और चीफ जस्टिस गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई के साथ काउंसिल में शामिल हो गए हैं, जो तब तक सुप्रीम लीडर के काम संभालती है, जब तक कि एक्सपर्ट्स की असेंबली उनका उत्तराधिकारी नहीं चुन लेती। ईरान के प्रेसिडेंट पेजेशकियन ने खामेनेई की हत्या को यूएस और इजराइल की तरफ से मुसलमानों के खिलाफ जंग का ऐलान बताया है। सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर हमले किए। ईरान ने सात देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी। ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई हमले किए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here