खेलो इंडिया में हरियाणा ने पदक तालिका में पहला स्थान बरकरार रखा

0
209

खेलो इंडिया युवा खेलो में आज पंचकूला, शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में चल रही प्रतियोगिताओं में हरियाणा ने अब तक 16 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान बरकरार रखा है। महाराष्ट्र 13 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक जीतकर दूसरे स्थान पर है। मणिपुर 11 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।
पंजाब 6 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि दिल्ली ने 3 स्वर्ण, 5 रजत और 13 कांस्य पदक जीते हैं। चंडीगढ़ ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि शाहबाद के हॉकी टर्फ पर खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को पांच – चार से हरा दिया। एक अन्य मैच में हरियाणा ने बिहार को 14 – 1 से हरा दिया।
पंचकूला में कबड्डी स्‍पर्धा में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा को रजत पदक मिला।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here