गांधीनगर : भगवा टोपी पहनकर हार्दिक पटेल बीजेपी में हुए शामिल

0
228

गुजरात, गांधीनगर में आज हार्दिक पटेल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भगवा टोपी पहने उनकी तस्वीर भी सामने आई है। उनको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पाटिल के साथ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन पटेल भी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि, हार्दिक पटेल ने पिछले माह ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उनको गुजरात प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के काम के तरीकों पर कई बार सवाल भी उठाए थे।

पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने गांधीनगर में पार्टी जॉइन कराई। हार्दिक ने 18 मई को ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल की ओर से कांग्रेस छोडने का निर्णय लेना, कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन में अल्पेश ठाकोर, जिग्नेश मेवाणी और हार्दिक पटेल की बड़ी भूमिका मानी जाती थी। ज्ञात हो कि, अल्पेश ठाकोर पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अब हार्दिक पटेल का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस को आगामी चुनाव में एक बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here