गुजरात विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन का किया शुभारंभ

0
211

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं और अपने दौरे के पहले दिन उन्‍होंने गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायकों को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को गुजरात के गांधीनगर में है। उन्‍होंने यहां गुजरात विधानसभा के राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) डिजिटल हाउस परियोजना का शुभारंभ किया। मीडिया की माने तो, इस कार्यक्रम के दौरान गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उपस्थित रहे। दरअसल, गांधीनगर में गुजरात विधानसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा- गुजरात का हज़ारों साल का गौरवशाली इतिहास रहा है। कर्मठ, प्रतिभाशाली और उद्यमी निवासियों के बल पर गुजरात का भविष्य भी अत्यंत उज्ज्वल है।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात की इस पावन भूमि पर आना मेरे लिए सदैव एक सुखद अनुभूति होती है। मुझे इस बात की और भी अधिक प्रसन्नता है कि लोकतन्त्र के इस मंदिर में, मैं आपको संबोधित कर रही हूँ।आज E-Assembly का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के जरिये यह विधान सभा एक Digital House में बदल जाएगी। इस application के जरिये इस सदन के सदस्य, देश के संसद और अन्य विधान सभाओं और विधान परिषदों के best practices को देख सकते हैं। मुझे विश्वास है कि “one nation one application” के लक्ष्य से प्रेरित यह कदम गुजरात विधान सभा के काम-काज में और अधिक गति और पारदर्शिता लाएगा। उन्‍होंने कहा कि संसदीय मर्यादाओं और गरिमा को निभाते हुए आप सब इस सदन में जन-कल्याण के विमर्श का नया मानदंड स्थापित करेंगे, ऐसी मेरी कामना है। आपका यह प्रयास न सिर्फ गुजरात को और अधिक संपन्न राज्य बनाने में, बल्कि भारत को भी वर्ष 2047 तक एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में अहम होगा।

Image source: @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here