अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट के गिरने की खबर है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट इमारत की 13वीं मंजिल से गिरी। जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा अहमदाबाद के सरखेज में हुआ। जहां झवेरी ग्रीन नाम की एक इमारत का निर्माणकार्य चल रहा है। शनिवार को जब मजबूर यहां काम कर रहे थे। तभी इमारत की 13वीं मंजिल से लिफ्ट का झूला टूट गया। जिसके साथ तीन मजदूर भी नीचे गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



