गुजरात: PM मोदी ने महात्मा गांधी आश्रम में गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का किया शुभारंभ

0
37

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम में पुनर्विकसित कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया और गांधी आश्रम स्मारक का मास्टर प्लान लॉन्च किया। मीडिया की माने तो, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती स्थित महात्मा गांधी आश्रम में पौधारोपण किया। कोचरब आश्रम 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद महात्मा गांधी द्वारा स्थापित पहला आश्रम था। इसे अभी भी गुजरात विद्यापीठ द्वारा एक स्मारक और पर्यटन स्थल के रूप में संरक्षित किया गया है। प्रधानमंत्री ने गांधी आश्रम स्मारक का मास्टर प्लान भी लॉन्च किया।

जानकारी के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा, जो देश अपनी विरासत नहीं संजो पाता, वो देश अपना भविष्य भी खो देता है। बापू का ये साबरमती आश्रम देश की ही नहीं, बल्कि मानवजाति की ऐतिहासिक धरोहर है।आज़ादी के बाद इस विरासत के साथ न्याय नहीं हुआ। 12 मार्च वो ऐतिहासिक तारीख है जब बापू ने आजादी की लड़ाई की दिशा बदल दी और दांडी मार्च इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। आजाद भारत में ये तारीख अमृत महोत्सव की शुरुआत की गवाह है।

पीएम मोदी ने कहा कि, “बापू का यह साबरमती आश्रम हमेशा से एक अद्भुत ऊर्जा का केंद्र रहा है। जब भी हमें यहां आने का अवसर मिलता है, हम अपने भीतर बापू की प्रेरणा को स्पष्ट रूप से महसूस कर सकते हैं। सत्य और अहिंसा के आदर्श, भक्ति का संकल्प।” देश के प्रति, गरीबों और वंचितों की सेवा में ईश्वर की सेवा का भाव – साबरमती आश्रम आज भी बापू के इन मूल्यों को जीवित रखता है।”

प्रधानमंत्री कहते है कि, आज जब भारत आजादी के अमृतकाल में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है, आज जब भारत जमीन से अंतरिक्ष तक नई ऊंचाइयां छू रहा है, आज जब भारत विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, तो महात्मा गांधी की ये तपोस्थली हम सभी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। हमारी सरकार, गांधी जी के आदर्शों पर चलते हुए गांव-गरीब के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है, आत्मनिर्भर भारत अभियान चला रही है। आज गांव मजबूत हो रहे हैं, ग्राम स्वराज का विजन साकार हो रहा है। हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक बार फिर से महिलाएं अहम भूमिका निभा रही है।

पीएम ने कहा, सदियों की गुलामी के कारण जो देश हताशा का शिकार हो रहा था, उसमें बापू ने आशा भरी थी, विश्वास भरा था। आज भी उनका विजन हमारे देश को उज्ज्वल भविष्य के लिए एक स्पष्ट दिशा दिखाता है। बापू ने ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था। आजादी के बाद जो सरकारें रहीं, उनमें देश की ऐसी विरासत को बचाने की न सोच थी और न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति थी। एक तो विदेशी दृष्टि से भारत को देखने की आदत थी और दूसरी तुष्टिकरण की मजबूरी थी। जिसकी वजह से भारत की विरासत, हमारी महान धरोहर ऐसे ही तबाह होती रही। अतिक्रमण, अस्वच्छता, अव्यवस्था आदि ने हमारी विरासतों को घेर लिया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here