मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुग्राम में पिछले साल दो क्लबों में बम धमाकों के मामले में कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी गोल्डी बरार सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एनआईए ने शुक्रवार को पंचकूला की एक अदालत में दाखिल आरोपपत्र में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार, सचिन तालियान, अंकित, भाविश और अमेरिका स्थित रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि मामले में बरार और मलिक को छोड़कर अन्य सभी को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने पाया कि आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 29 में वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब को बम से निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हरियाणा और आस-पास के इलाकों में हिंसा फैलाकर सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने और शांति भंग करने की बैनर आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की बड़ी साजिश का हिस्सा था। प्रतिबंधित बीकेआई के सदस्यों और कार्यकर्ताओं द्वारा अंजाम दिया गया यह हमला 10 दिसंबर, 2024 को हुआ था। एनआईए की जांच में बाद में पता चला कि गोल्डी बरार और उसके सहयोगियों द्वारा यह आतंकी साजिश रची गई थी। एनआईए ने अपने एक बयान में यह बात कही थी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



