गुवाहाटी: असम राज्यपाल ने आरडीसी 2026 से लौटे एनसीसी कैडेट्स का किया स्वागत

0
114

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने लचित घाट पर उत्तर पूर्वी क्षेत्र एनसीसी निदेशालय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया। उन्होंने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी तथा कर्तव्य पथ पर मार्चिंग को सम्मान व दायित्व बताया। राज्यपाल ने कैडेट्स को अनुशासन, आचरण व उत्कृष्टता के उच्चतम मानदंडों को बनाए रखने का आह्वान किया।

आप को बता दे, लचित बोरफुकन की वीर परंपरा के ध्वजवाहक बताते हुए राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स को नई भारत का चेहरा करार दिया। उन्होंने विपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण व साहसिक गतिविधियों में राष्ट्र निर्माण की भूमिका पर बल दिया। असम की धुबरी जिले की मिट्टी कला झांकी की सराहना करते हुए वंदे मातरम के 150 वर्षों को याद किया तथा युवाओं को राष्ट्र सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। राज्यपाल ने आरडीसी 2026 के उपलब्धिकारक कैडेट्स को सम्मानित भी किया।

 Image source: ANI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here