गुवाहाटी नगर निगम चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन

0
244

असम में गुवाहाटी नगर निगम चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है। 60 सीटों वाली नगर निगम में भाजपा के तीन उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। शेष 57 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। वोटों की गिनती रविवार की जायेगी। करीब 7 लाख मतदाता 197 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। सभी बडे राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी असम गण परिषद, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, असम जातीय परिषद तथा अन्‍य दल मैदान में हैं।  भाजपा के वरिष्‍ठ नेता, मुख्‍यमंत्री हिमन्‍ता बिस्‍व सरमा प्रचार का नेतृत्‍व कर रहे हैं जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष भूपेन कुमार बोराह पार्टी उम्‍मीदवार के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। नगर निगम चुनाव में पहली बार मतदान के लिए ई वी एम का इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here