गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5450 करोड़ के असम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट उद्घाटित किए

0
119

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में 5450 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गुवाहाटी व नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र पर कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया जो 3000 करोड़ की लागत से निर्मित है। इसके बाद लछित घाट पहुंचकर आभासी रूप से आईआईएम गुवाहाटी के अस्थायी कैंपस एवं कामरूप जिले के अमिंगांव में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के राष्ट्रीय डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को चार शहरों के लिए हरी झंडी दिखाई।

आप को बता दे, दिन में ही डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बायपास पर 100 करोड़ की आपात लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन कर फाइटर, ट्रांसपोर्ट विमान एवं हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन देखा। बूथ विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि असम सहित समस्त पूर्वोत्तर भारत की अष्टलक्ष्मी है। बीजेपी सरकार ने 11 वर्षों में 5.5 लाख करोड़ आवंटित कर क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास किया जबकि कांग्रेस ने उपेक्षा की। 2026-27 के लिए असम को 49,725 करोड़ कर हस्तांतरण स्वीकृत हुआ है तथा नदी पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा।

Image source: पीएमओ इंडिया

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here