भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी गोपाल बागले को आस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1992 बैच के अधिकारी बागले अभी श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागले विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता और प्रधानमंत्री कार्यालय में काम कर चुके हैं। वह पाकिस्तान में उप उच्चायुक्त भी रहे हैं। इसके अलावा यूक्रेन और रूस में भी काम कर चुके हैं।
मीडिया की माने तो, गोपाल बागले आस्ट्रेलिया में मनप्रीत वोहरा का स्थान लेंगे। बागले जल्द की अपना कार्यभार संभाल सकते हैं। बागले विदेश मंत्रालय में कई पदों पर सेवा दे चुके हैं जिसमें मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के अलावा संयुक्त सचिव (पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव आदि का दायित्व शामिल हैं। बागले ने कोलंबो में दायित्व मई 2020 में संभाला था।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



