ग्रीनलैंड मुद्दे पर नाटो और अमेरिका के बीच कोई समझौता नहीं : डेनमार्क पीएम

0
68
ग्रीनलैंड मुद्दे पर नाटो और अमेरिका के बीच कोई समझौता नहीं : डेनमार्क पीएम

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने इस बात से इनकार किया है कि ग्रीनलैंड मुद्दे पर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन-नाटो और अमेरिका के बीच कोई समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने यह बात तब कही जब उनसे दावोस में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के उस दावे के बारे में पूछा गया कि उन्होंने ग्रीनलैंड पर नाटो के साथ एक समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि मूल रूप से, एक राज्य संप्रभु होता है, उसकी सीमाओं का सम्मान और लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का भी सम्मान किया जाना चाहिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन बुधवार को ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन के साथ फ्रांस पहुंचीं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक संयुक्त संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव पूरे यूरोप के लिए एक रणनीतिक चेतावनी है, साथ ही उन्होंने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ फ्रांस की एकजुटता को भी दोहराया। दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप, ग्रीनलैंड, डेनमार्क साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वशासित क्षेत्र है, जहां कोपेनहेगन रक्षा और विदेश नीति पर नियंत्रण रखता है। 2025 में सत्ता में लौटने के बाद से, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने बार-बार ग्रीनलैंड को हासिल करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसे यूरोप ने अस्वीकार कर दिया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here