ग्रीन गणेश अभियान- “आओ बनाओ घर ले जाओ” चार दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

0
267

मध्यप्रदेश में एप्को की ग्रीन गणेश मूर्ति निर्माण की 4 दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हुआ। कार्यशाला में कॅरियर कॉलेज, ओरिएंटल कॉलेज, मोलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, स्कूलों के विद्यार्थियों और अव्यांश वेलफेयर सोसाइटी के दिव्यांगजन सहित 950 व्यक्तियों ने अपने हाथों से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। अपने हाथों से बनाई प्रतिमाओं को प्रतिभागी निःशुल्क लेकर भी गए।

एप्को के अधिकारियों द्वारा कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभियान के उद्देश्यों से परिचित कराते हुए पर्यावरण प्रदूषण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। मूर्ति को प्राकृतिक रंगो से सजाने के साथ उनका विसर्जन घर पर ही करने का संकल्प लेने हेतु प्रेरित भी किया गया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस तथा रासायनिक रंगों से निर्मित प्रतिमाओं का उपयोग न कर इसके स्थान पर मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना करें और उनका विसर्जन भी घर पर ही करें। इससे हमारे जलीय निकाय प्रदूषित नहीं होंगे।

पर्यावरणीय जागरूकता के इस कार्यक्रम में आये प्रतिभागियों ने इसे सराहनीय प्रयास बताया। मूर्ति बनाने के लिए सर्वश्री कमलेश वर्मा, मनीष, महेंद्र और राजेंद्र द्वारा प्रतिभागियों का सहयोग किया गया।

 

courtesy mpinfo

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here