ग्रीन गणेश अभियान-200 लोगों ने बनाई गणेश प्रतिमा

0
208

मध्यप्रदेश के पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) में आज से ग्रीन गणेश अभियान-2022 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 200 लोगों ने मिट्टी से गणेश की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण लिया, जिनमें अधिकांश छात्र-छात्राएँ शामिल थे। प्रतिभागियों ने पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन घर पर ही करने का संकल्प लिया । एप्को द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से वर्ष 2016 से ग्रीन गणेश अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में प्रशिक्षणार्थी मिट्टी के गणेश बना कर नि:शुल्क अपने घर ले जाकर पूजा-अर्चना करते हैं।

आगामी 27, 28 और 29 अगस्त को भी ई-5, अरेरा कॉलोनी स्थित पर्यावरण परिसर में मूर्तिकारों द्वारा अपरान्ह 2 से शाम 6 बजे तक प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण दिया जायेगा। मूर्तियों को प्राकृतिक रंगों जैसे रामरज, गेरू, खड़िया, मिट्टी आदि से सजाने के साथ अपनी पसंद के पौधों के बीजों का प्रयोग करके भी गणेश प्रतिमा तैयार करने में मदद की जा रही है।

courtesy mpinfo

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here