ग्रीस में बड़ा हादसा, तटरक्षक जहाज और प्रवासियों की नाव में भीषण टक्कर, 14 की मौत और कई के लापता होने की खबर

0
71
ग्रीस में बड़ा हादसा, तटरक्षक जहाज और प्रवासियों की नाव में भीषण टक्कर, 14 की मौत और कई के लापता होने की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रीस के एजियन सागर में चियोस द्वीप के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तुर्की के तट से प्रवासियों को लेकर आ रही एक छोटी नाव की टक्कर ग्रीक तटरक्षक बल के गश्ती जहाज से हो गई, जिसमें कम से कम 14 प्रवासियों की मौत हो गई है। तटरक्षक बल के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब उन्होंने चियोस की ओर बढ़ रही एक संदिग्ध नाव को देखा और उसे वापस लौटने का निर्देश दिया। अधिकारी का दावा है कि तस्करों ने जानबूझकर नाव का रुख तटरक्षक पोत की ओर मोड़ दिया, जिसके कारण दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हालांकि, स्वतंत्र रूप से अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि टक्कर की वास्तविक वजह क्या थी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक 24 प्रवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे में तटरक्षक बल के दो अधिकारी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाव पर सवार प्रवासियों की राष्ट्रीयता का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर करीब 30 से 35 लोग सवार थे। वर्तमान में लापता लोगों की तलाश के लिए एक व्यापक खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में तटरक्षक पोतों के साथ-साथ निजी नौकाएं और पेशेवर गोताखोर भी जुटे हुए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here