मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना ने छत्तीसगढ़ को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के मानचित्र में अमिट पहचान दी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य व पर्यटन और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में राम वन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत आज 7 सितंबर को उदयपुर विकासखंड के रामगढ़ में राम वाटिका व अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
मीडिया की माने तो, इसके साथ ही दोपहर करीब 3 बजे से रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम वन गमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत करीब 6.76 करोड़ रुपए की लागत से टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर, पब्लिक अप्रोच रोड डेव्हलपमेंट, कॉटेज या डॉरमेट्री सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्य किए गए हैं। प्रदेश में प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों और पड़ावों की पौराणिक कथाओं को जीवंत करने 10 स्थलों का चिन्हांकन किया गया है जिसमें सरगुजा का रामगढ़ शामिल है। अब इसी कड़ी में 7 सितंबर को रामगढ़ में श्रीराम वाटिका और अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। साथ ही अंबिकापुर शहर में रामायण महोत्सव का आयोजन आज किया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



