छत्तीसगढ़ के पुरातत्वविद पद्मश्री अरुण शर्मा का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

0
67

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पुरातत्त्वविद पद्मश्री अरुण शर्मा नहीं रहे। बुधवार रात को उनका निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अरुण शर्मा ने राम मंदिर बनवाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी ही मांग पर राम जन्म भूमि में खुदाई की गई थी। खुदाई में मिले अवशेषों पर उन्होंने रिसर्च किया था। इसके आधार पर कोर्ट में सबूत पेश किए गए थे।

मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री अरुण शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के पुरातत्ववेत्ता, पद्मश्री अरूण शर्मा के निधन का समाचार दुखद है। सिरपुर का उत्खनन उनके नेतृत्व में ही हुआ था। रामसेतु और अयोध्या के राममंदिर के पुरातात्विक विषयों पर उनकी राय अहम रही। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here