आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी महाविद्यालय का लोकार्पण हुआ। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल तौर पर किया। कार्यक्रम स्थल से संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी सहित और विधायक भी जुड़े। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री से जिले में शिक्षा हमर लक्ष्य अभियान के तहत चयनित छात्रों ने बातचीत की। जिले के 75 बच्चों ने जेईई में क्वालीफाई किया है। इसमें से 3 बच्चों का चयन एनआईटी रायपुर एवं 1 बच्चे का चयन सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर में हो चुका है। इन चारों छात्रों को पढ़ाई हेतु सहयोग राशि प्रदान की गयी।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीब से गरीब परिवार के छात्रों को भी उत्कृष्ट शिक्षा दिलाने के लिए हमने वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की शुरुआत की। यह योजना प्रदेश में काफी लोकप्रिय हुई। भेंट मुलाकात के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्री में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की मांग की जाती थी। हाल ही में 12 हजार 489 शिक्षकों की और भर्तियां निकाली है, जो कि प्रक्रिया में है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ काम किया गया है। बस्तर संभाग के 314 बंद स्कूलों को फिर से खोला गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



