जांजगीर-चांपा जिले मेऊभाटा मेन रोड पर 2 बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं महिला समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। मीडिया की माने तो, ग्राम खिसोरा के रहने वाला करण कोसले अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गिरौधपूरी घूमने गए हुए थे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक में सवार मनोज अपनी पत्नी के साथ शिवरीनारायण की ओर जा रहे थे। दोनों की बाइक मेऊभाटा मेन रोड के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत करण कोसले और मनोज संडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला और दो युवकों को गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनों मृतक के शव को पामगढ़ अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



