दुर्ग जिले में पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल से पिकअप वाहन के नदी में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार सभी लोग ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी बैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। एसडीआरएफ ने वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया है।
मीडिया की माने तो, एक पिकअप वाहन राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आ रहा था। उसमें चार से अधिक लोग सवार थे। सभी किसी ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और वो नदी में जा गिरा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए वाहन को बाहर निकाला गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



