छत्तीसगढ़ : सर्वोच्च बलिदान के लिए छत्तीसगढ़ के 3 शहीदों को कीर्ति चक्र

0
55

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद होने वाले 3 जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह सम्मान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद जवान जो नक्सली ऑपरेशन में देश की रक्षा के लिए नक्सलियों से लोहा लेते हुए तीन जवान शहीद हुए थे उन जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। और यह सम्मान शहीद हुए जवानों की पत्नियों को प्रदान किया गया है।

मीडिया सूत्रों की माने तो, आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के कर्मियों को मरणोपरांत पांच सहित आठ कीर्ति चक्र प्रदान किए हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए कीर्ति चक्र मिला है। शहीद जवानों के परिवारों को राष्ट्रपति के हाथों कीर्ति चक्र प्रदान किया गया है। वहीं कीर्ति चक्र प्राप्त करने के संबंध में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कीर्ति चक्र प्राप्त करना परिवार सहित छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। विदित हो कि, समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने शहीद दीपक भारद्वाज की पत्नी प्रांतिका भारद्वाज, शहीद आरक्षक सोढ़ी नारायण की पत्नी सुशीला सोढ़ी और एसटीएफ प्रधान आरक्षक शहीद श्रवण कश्यप की पत्नी दुतिका कश्यप को कीर्ति चक्र प्रदान किया। इन तीनों जवानों को राष्ट्रपति द्वारा बस्तर अंचल के बीजापुर जिले में हुए नक्सल ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

Image Source : India.com

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here