गौरेला के रिहायशी इलाके में स्थित एक बंद पड़े सिनेमा हॉल में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आगजनी की इस घटना में थियेटर में रखा लाखों रूपए का सामान जलकर खाक हो गया हैं। मीडिया की माने तो, लोगों ने जब मलिक को इसकी सूचना दी तो आनन-फानन में लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से बच गई। कुछ समय से यह सिनेमा हॉल बंद था, जिसे मिनी बाजार और गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था। इसी गोदाम में प्लास्टिक सामानों की सेल लगाई जाती थी। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला पुराना बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर रहवासी इलाके में स्थित सिनेमा हॉल अन्नपूर्णा थिएटर में आग लगने से लोगों को धुएं की लपट दिखाई दी तो लोगों ने इसकी सूचना सिनेमा हॉल संचालक को दी। आग लगने के कारण को लेकर फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। घटना से गोदाम में रखें लाखों का प्लास्टिक का सामान जलकर खाक हो गया हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



