छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक और नक्सली गिरफ्तार हुआ है। इसके साथ ही दोनों नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली बीजापुर और सुकमा जिला क्षेत्र के मूल निवासी हैं। डीआरजी, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ये कार्यवाही की है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



