छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने ओडिशा से तस्करी कर ला रहे करीब 4 क्विंटल गांजा को पकड़ा है। इसके साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ है। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्कर को रेहतिखोल के पास पकड़ा है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किए जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना / चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल की टीम को अपराध के प्रभावी नियंत्रण पर निर्देशित किया। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की ओर से वाहन रेहटीखोल के पास पहुचा। जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला। जिससे नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम सुनील भवर निवासी मल्हेरा थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का होना बताया। पुलिस की टीम को संदेह होने पर जांच की गई। जिस पर 16 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ गांजा मिला। वाहन से 4 क्विंटल गांजा मिला। गांजा की कीमत लगभग एक करोड़ बताई गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



