मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर शहर को 1003.88 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल यहां पांच बड़े विकास कार्यों के लिए तात्यापारा के नवीन मार्केट में भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में जी ई रोड के शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसकी लंबाई 510 मीटर और निर्माण लागत राशि 134.66 करोड़ रुपये है।
मीडिया की माने तो, रायपुर शहर में महादेवघाट और चंदनीडीह में खारुन रिवर फ्रंट के निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। जिसकी लंबाई 1.55 कि.मी. है और निर्माण लागत राशि 197.36 करोड़ रुपये है। रायपुर शहर के एक्सप्रेस-वे (टेमरी) से माना वीआईपी मार्ग पर ऐलिवेटेड कॉरिडोर सहित एयरपोर्ट को जोड़ने वाले छह लेन के मार्ग का निर्माण होगा। जिसकी निर्माण लागत राशि 156.27 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर शहर के रिंग रोड क्र.1 पर उद्योग भवन महावीर नगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर फ्लाई ओव्हर का निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे जिसकी निर्माण लागत 42.42 करोड़ रुपए है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



