तेजी से बढ़ रही जंगल की आग के कारण कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) प्रांत के अधिकारियों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आग से वेस्ट केलोना शहर के आसपास के इलाके में और अधिक घरों के नष्ट होने का खतरा है। मीडिया ने शनिवार को यह सूचना दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रिटिश कोलंबिया के प्रमुख डेविड एबी ने कहा, “इस साल, हम अब तक के सबसे भीषण जंगल की आग का सामना कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में, स्थिति तेजी से बिगड़ी है और हम बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में हैं। तेजी से बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, हम प्रांतीय आपातकाल की घोषणा कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा, “हम सभी ब्रिटिश कोलंबियावासियों से सतर्क रहने, स्थानीय अधिकारियों की बात सुनने और निकासी आदेशों का पालन करने का आह्वान कर रहे हैं। हम मिलकर इससे निपट लेंगे।”
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मैकडॉगल क्रीक जंगल की आग शुक्रवार तक 24 घंटों में 64 से बढ़कर 6,800 हेक्टेयर हो गई। लगभग 4,800 लोगों को अब निकासी के आदेश दिए गए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



