जबलपुर: दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्षों में मारपीट व पथराव

0
117

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर के सिहोरा नगर आजाद चौक वार्ड नंबर 5 स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार रात्रि साढ़े नौ बजे आरती के दौरान एक युवक ने ग्रिल तोड़ दी। इससे दो पक्ष आमने-सामने आ गए तथा जमकर मारपीट व पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित की।

आप को बता दे, मंदिर व मस्जिद आमने-सामने होने से अतिसंवेदनशील इलाके में आंसू गैस गोले छोड़कर भीड़ तितर-बितर की गई। सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े व प्रभारी मंत्री को सूचित किया गया है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए गश्त बढ़ा दी है तथा जांच जारी रखी है।

Image source:social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here