
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज सुबह जमैका और सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए। किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली कैरेबियाई यात्रा है। राष्ट्रपति इस महीने की 15 से 18 तारीख तक जमैका में रहेंगे जहां वह अपने समकक्ष, जमैका के गवर्नर-जनरल, सर पैट्रिक एलन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वह प्रधान मंत्री एंड्रयू होल्नेस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। जमैका और भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। जमैका भी एक मजबूत भारतीय प्रवासी के साथ गिरमिटिया देशों में से एक है, जो भारत के साथ एक जीवित सेतु के रूप में कार्य करता है। यह यात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि 2022 भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। श्री कोविंद इस महीने की 18 से 21 तारीख तक सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स (एसवीजी) की राजकीय यात्रा भी करेंगे और अपने समकक्ष गवर्नर-जनरल सुश्री सुसान डौगन के साथ चर्चा करेंगे। वह प्रधान मंत्री डॉ. राल्फ गोंजाल्विस के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद एसवीजी के विधानसभा सदन को संबोधित करेंगे।
Courtsey : newsonair.gov.in
Image Source : Twitter @rashtrapatibhvn