घाटी में सोमवार को बड़ी आतंकी साजिश नाकाम रही। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले के दुलहस्ती पावर स्टेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब ढाई किलो का IED विस्फोटक मिला है। पुलिस और सुरक्षबलों की टीम मौके पर पहुंची थी। सुरक्षा बलों ने फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और IED की जांच में जुट गई है।
मीडिया की माने तो, अधिकारियों ने कहा कि सोमवार शाम को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक सड़क पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा लगाया गया करीब ढाई किलो का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि IED को बाद में विशेषज्ञों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे पहाड़ी जिले में संभावित आतंकी हमले को टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल ने किश्तवाड़-बटोटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे लगाए गए IED को देखा था। अधिकारियों ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और IED लगाने के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



