मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू मंडल के डोडा जिले में मौसम पूर्वानुमान क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्र में आपदा तैयारियों को बढ़ाने के लिए डॉप्लर मौसम रडार की स्थापना की घोषणा की है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस रडार से मौसम की सटीक और वास्तविक समय की निगरानी संभव होगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल डोडा जिला कार्यालय परिसर में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



