जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी के बाद बढ़ी ठिठुरन, आज फिर से हिमपात और बारिश के आसार

0
15
जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी के बाद बढ़ी ठिठुरन, आज फिर से हिमपात और बारिश के आसार

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले हुई बर्फबारी और वर्षा के बाद लेह और कारगिल के बहुत से क्षेत्रों में तापमान शून्य बहुत नीचे आ गया है। नयोमा क्षेत्र सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान -27.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पदम क्षेत्र का तापमान -26.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। द्रास का तापमान -22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।कारगिल का तापमान -15.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सोनमर्ग का तापमान -10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का तापमान -7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज यानी सोमवार को बादल छाए रहने के बाद हल्की बर्फबारी एवं वर्षा के आसार हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहीं,  4 से 9 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा।10-12 मार्च को फिर से बर्फबारी और वर्षा की संभावना है। प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों, फिसलन वाले क्षेत्रों पर जाने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम के सुझाव का पालन करने के लिए कहा है। बता दें कि रविवार को खिली धूप के बाद एक बार फिर से तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर आ गया है। दिन में धूप में बैठना मुश्किल हो रहा था। जम्मू का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 15.6 जबकि न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत का अधिकतम तापमान15.2 जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 दर्ज किया गया। कटड़ा का अधिकतम तापमान 22.6 जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 15.6 की न्यूनतम तापमान 0.9 दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेश लेह का अधिकतम तापमान -0.6 जबकि न्यूनतम तापमान -14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 14.5 जबकि न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 15.2 जबकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम का अधिकतम तापमान 11.8 जबकि न्यूनतम तापमान -4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 13.6 जबकि न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 13.6 जबकि न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 4.8 जबकि न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here