सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इसके बाद युवा उद्यमियों से उनकी कामयाबी के किस्से और समस्याएं सुनीं।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में नियुक्ति पत्र बांटे। pic.twitter.com/3KqjoPdGwo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2024
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पृथ्वी पर इस स्वर्ग में आने की भावना शब्दों से परे है। जम्मू-कश्मीर सिर्फ एक क्षेत्र नहीं है, यह जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है, और ऊंचा सिर विकास की निशानी है। एक दौर था जब देश के अन्य हिस्सों में लागू होने वाला कानून जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं हो पाता था। एक युग था जब गरीबों के कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थीं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के हमारे भाई-बहन उनके लाभ से वंचित थे और अब देखिए, समय कैसे बदल गया है।
उन्होंने कहा, ‘सरकर ने 40 से ज्यादा ऐसी जगहों की पहचान की है, जिसे अगले 2 वर्ष में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। आज देखो अपना देश पीपल्स च्वाइस अभियान भी लॉन्च किया गया है। यह एक अनूठा अभियान है, जिसमें लोग ऑनलाइन जाकर ये बताएंगे कि ये घूमने की जगह है। सरकार पर्यटन स्थल के रूप में इसका विकास करेगी। प्रवासी भारतीयों से मेरा आग्रह है कि आप डॉलर पाउंड लाओ या न लाओ लेकिन चलो इंडिया वेबसाइट के द्वारा भारत आने के लिए प्रेरित किया जाए। इन योजनाओं का लाभ जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिलना ही मिलना है।’
पीएम मोदी कहते है कि, आपका दिल मैं जीत पाया हूं, इसकी कोशिश आगे और जारी है। क्योंकि यह मोदी की गारंटी हैं। उन्होंने कहा, मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरा होने की गारंटी। कुछ वक्त पहले मैं जम्मू आया था। वहां मैंने जम्मू कश्मीर ने 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। साथ ही इतने कम अंतराल के बीच ही आप सबसे मिलने का अवसर मिला। आज मुझे यहां टूरिज्म और विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं के शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला।
पीएम मोदी ने कहा कि एम्स, मेडिकल कॉलेज, कैंसर अस्पताल, आईआईटी, एम्स जैसे संस्थान बन रहे हैं। जम्मू कश्मीर में दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। कनेक्टिविटी के विस्तार से जम्मू कश्मीर में आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं। जम्मू और श्रीनगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। मैं अपने मन की बात कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर की उपलब्धियों के बारे में हर बार मौका ले लेता हूं कुछ न कुछ कहने का। यहां के हस्तशिल्प, कारीगरी पर मन की बात में मैं हमेशा बात करता हूं। यहां की झीलों में जगह जगह कमल देखने को मिलते हैं। 50 साल पहले बने क्रिकेट एसोसिएशन के लोगों में भी कमल है। ये कुदरत का इशारा है कि भाजपा का निशान भी कमल है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



