जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज एक आग की घटना सामने आई है। लोकप्रिय पर्यटन केंद्र डल झील में लगी भीषण आग में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मीडिया की माने तो, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि हाउसबोट श्रीनगर शहर में डल झील पर तैरते महल हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 5.15 बजे डल झील के घाट नंबर 9 के पास लगी। अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कम से कम पांच हाउसबोट और तीन झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। आग की घटना के बारे में पता चलते ही मौके पर कई टीमें पहुंची। आग कैसे लगी फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



