जम्मू: सरोर टोल प्लाज़ा के विरोध प्रदर्शन में आज जम्मू बंद

0
118

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू में टोल प्लाजा को लेकर शुरू हुआ आंदोलन बढ़ता जा रहा है। आज शनिवार (26 अगस्त) को जम्मू बंद का ऐलान किया गया है, इसके पहले शुक्रवार को भी जगह-जगह पर प्रदर्शन हुए थे।

मीडिया की खबर के अनुसार हाल में हुई भारी वर्षा के चलते जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तरनाह नाले पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे जम्मू से पठानकोट और दिल्ली जाने वाले यातायात को डायवर्ट करना पड़ा था। डायवर्ट के बावजूद भी जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा बाकायदा चल रहे हैं, जिसे बंद करने की मांग पिछले काफी समय से उठ रही थी, इसी मांग को लेकर आज जम्मू बंद का आह्वान किया गया है।

मीडिया की माने तो, शनिवार को जम्मू बंद के ऐलान को देखते हुए शहर में कड़ी सुरक्षा की गई है और महत्वपूर्ण स्थलों के साथ ही चौराहों पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here