जलवायु क्षेत्र में काम करने वाले दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में 8 भारतीय और PIO भी शामिल, टाइम मैगजीन की लिस्ट में इन लोगों को मिली जगह

0
193

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टाइम पत्रिका की जलवायु के क्षेत्र में योगदान को लेकर दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में 8 भारतीय और भारतीय मूल के नागरिक (PIO) जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इनमें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और ओला इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल भी शामिल हैं। ‘टाइम 100 जलवायु’ सूची में दुनियाभर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), संस्थापक, परोपकारी, संगीतकार, नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

यह सूची संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 30 नवंबर से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले जारी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सूची में बंगा और अग्रवाल के अलावा, द रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव जे शाह, बोस्टन कॉमन एसेट मैनेजमेंट की संस्थापक और अध्यक्ष गीता अय्यर, अमेरिकी ऊर्जा विभाग ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, हस्क पावर सिस्टम्स के सीईओ और सह-संस्थापक मनोज सिन्हा, कैसर परमानेंट के लिए पर्यावरण प्रबंधन की कार्यकारी निदेशक सीमा वाधवा और महिंद्रा लाइफस्पेसेज के प्रबंध निदेशक (MD) और सीईओ अमित कुमार सिन्हा भी शामिल हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here