बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग मूवी ‘जवान’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘जवान’ की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने सुहाना, नयनतारा के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा की। शाहरुख ने अपनी बेटी सुहाना और एक्ट्रेस नयनतारा के साथ मंगलवार को तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान की तिरूपति में दर्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। मीडिया की माने तो शाहरुख वीडियो में दर्शन के बाद मंदिर के बाहर भक्तों को फ्लाइंग किस देते और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करते दिख रहे हैं। सुहाना खान इस दौरान सफेद सलवार-कमीज पहने अपने पिता का हाथ पकड़े चलती नजर आईं। मंदिर दर्शन के लिए नयनतारा और उनके पति विग्नेश भी सफेद ड्रेस पहने नजर आए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #India
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



