दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया। बता दें, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास आज एक अस्थायी ढांचा गिरने से आठ लोग घायल हो गए। मीडिया की माने तो, घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है, फिलहाल दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास हुई, जहां कुछ काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि, स्टेडियम में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। हादसा होने के बाद आसपास चीख-पुकार मच गई, खबर मिली है कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास शादी के लिए पंडाल लगाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि, जब यह घटना हुई तो उस वक्त ज्यादातर मजदूर पंडाल के बाहर बैठकर खाना खा रहे थे।
पुलिस का कहना है कि, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास स्थापित एक अस्थायी ढांचा गिरने से 8 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि, सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी देखा जा रहा है कि, क्या ध्वस्त पंडालों के नीचे और लोग तो नहीं फंसे हुए। अधिकारियों ने बताया कि, यह ढांचा अस्थायी तौर पर शादी के मकसद से बनाया गया था। दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं।
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें