मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जापान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की वर्ष 2022 में हुई हत्या के मामले में तेत्सुया यामागामी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यामागामी ने स्वीकार किया कि उसने नारा में चुनावी भाषण के दौरान पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी थी। यामागामी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके पास से एक देसी बंदूक बरामद हुई थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बाद में उसके अपार्टमेंट से इसी तरह के हथियार बरामद किए। पूर्व पीएम शिंजो आबे को भाषण शुरू करने के कुछ ही समय बाद गोली मारी गई थी। उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



